घुग्घुस : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की पहल पर और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश पर पूर्व मंत्री विजय वड्डेट्टीवार, सांसद बालू धानोरकर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले के आदेश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. शहर अध्यक्ष राजुरेड्डी की ओर से घुग्घुस जनसंपर्क कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले व मुख्य अतिथि श्यामराव थेरे ने की. कार्यकर्ताओ को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की भूमिका समझाते हुए देवतले ने मोदी सरकार पर थिकी आलोचना की. देश में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश मोदी कर रहे हैं, BJP, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से डरी हुई है. मोदी द्वारा राहुल गांधी और उनकी स्थिति के खिलाफ साजिश रची गई है. देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों भूमिपुत्रों ने अपने प्राणों की आहुति दी. रेड्डी ने कहा कि आज मोदी सरकार उस आजादी को खत्म करने के लिए कुटिल योजना बना रही है और देश के हर नागरिक को इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है. वहीं तालुका अध्यक्ष श्यामकांत थेरे, पूर्व किसान जिलाध्यक्ष रोशन पचारे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति पवन आगदारी, वरिष्ठ नेता शामराव बोबडे, किशोर बोबडे, पूर्व उप सरपंच सुधाकर बांदुरकर, अनिरुद्ध आवले, अजय पाटिल ने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. मजदूर नेता सैय्यद अनवर, सूत्र संचालन देव भंडारी और धन्यवाद प्रस्ताव ताज असलम ने दिया. युवा कांग्रेस नेता सूरज कन्नूर, युवा अध्यक्ष तौफीक शेख, उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव ब्रिजेश सिंह, अलीम शेख, मोसिम शेख, भैया भाई, रोशन दंतलवार, रोहित डाकुर, अनूप भंडारी, सुकुमार गुंडेटी, स्टीवन गुंडेटी, तिरुपति महाकाली, थॉमस अर्नाकोंडा, नुरुल सिद्दीकी, देव भंडारी, रमेश रुद्राप, सुनील पाटिल, बालकिशन कुलसंगे, शहजाद शेख, सिनू गुडला, विजय माटला, कुमार रुद्रारप, रफीक शेख, अरविंद चहांदे, आकाश चिल्का, हरीश कांबले, दीपक पेंदोर, अमित सावरकर, सचिन नागपुरे, अंकुश सपाटे, कपिल गोगला, रंजीत राखुंडे, अजय त्रिवेणी, महिलाओं में संगीता बोबडे, पद्मा त्रिवेणी, पुष्पा नक्षिने, संध्या मंडल, दुर्गा पाटिल, सरस्वती कोवे, मंगला बुरांडे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे.




