घुग्घुस : दूरदर्शन पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन रविवार (26 मार्च) की सुबह यहां सुधीर मुनगंटीवार सेवा केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले ने कहा, घुग्घुस शहर के हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया है. मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं और अभियानों का संदेश आमजन तक पहुंच रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है. इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बोडे, भाजपा के अमोल थेरे, सुनील बाम, नितिन काले, अंजू इरगुराला, गणेश बोबडे, श्रीकांत बहादुर, सुशील डांगे, राजू चौधरी, सौरभ बोबडे, आशीष दातारकर, महेंद्र जेनेकर, अमोल हिरादेवे, प्रवीण मोहितकर मौजूद रहे.




