जोधपुर (राजस्थान) : शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई रिहायशी क्षेत्रों में घरों के बाहर और दुकानों में भी पानी घुस गया।
नगर निगम की टीमें पानी निकासी के प्रयास में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।





