मदुरै, तमिलनाडु: ऐतिहासिक मीनाक्षी अम्मन मंदिर में 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद महाकुंभाभिषेक के लिए धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ विभिन्न पूजा-अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं।
महाकुंभाभिषेक को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस अवसर पर मंदिर के गोपुरम, देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और पवित्र कलशों से जुड़े विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।
17 वर्षों बाद होने वाले इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।

महाकुंभाभिषेक के दौरान विशेष पूजा, होम-हवन और वैदिक अनुष्ठानों के बाद पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन अरुलमिगु मीनाक्षी सुंदरेश्वरर मंदिर की धार्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।




