वरोरा के आनंदवन में कटकुरवार परिवार की सराहनीय पहल
प्रणयकुमार बंडी
वरोरा, चंद्रपुर : अन्ना डोसा सेंटर के संचालक शंकर मा. कटकुरवार के पुत्र चि.देवांश का जन्मदिन 29 अक्टूबर 2026 को वरोरा स्थित आनंदवन में दिव्यांगजनों के साथ खुशियां बांटकर मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को डोसा वितरित किया गया।
देवांश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस पहल के माध्यम से कटकुरवार परिवार ने दिव्यांगजनों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। इस सामाजिक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर कटकुरवार परिवार एवं मित्र मंडल के साथ आनंदवन संस्था के सदस्य ताजने सर, विद्यालय के मुख्याध्यापक विजय भसारकर सर, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, भोजनालय अधीक्षक अमोल देशमुख सर तथा सहयोगी भारत दोडके, उमेश चव्हाण, बाळूभाऊ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने की यह पहल सामाजिक संवेदनशीलता और मानवता का एक अच्छा उदाहरण बनी।




