Monday, December 8, 2025

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगराध्यक्ष पद के लिए शोभा ठाकरे की इच्छा — अनुभवी और कर्मठ महिला नेता फिर से मैदान में तैयार

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस (चंद्रपुर) : आगामी घुग्घुस नगर परिषद चुनाव में नगराध्यक्ष पद के लिए अब अनुभवी और जनसंपर्क में निपुण नेता शोभा शेषरावजी ठाकरे (B.Sc. Bio) ने अपनी औपचारिक इच्छा व्यक्त की है। नगराध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (महिला) आरक्षित होने के कारण उनका नाम प्रमुखता से चर्चा में आया है। उन्होंने अपने आवेदन के माध्यम से इस पद के लिए अपनी अधिकृत दावेदारी जताई है।

शोभा ठाकरे ने राजनीति में अपने लंबे अनुभव और समाजसेवा के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने विभिन्न पदों पर प्रभावी रूप से कार्य किया है —

2005 – 2010: सरपंच (सामान्य महिला)

2010 – 2015: सदस्य (एस.सी. सामान्य)

2015 – 2020: सदस्य (सामान्य महिला)

2016 – 2021: बाजार समिति संचालक (एस.सी. सामान्य)

उनका पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय है। उनके पिता शेषराव डोमाजी ठाकरे ने 1985 से 1999 के बीच एक कार्यकाल सरपंच और तीन बार ग्रामपंचायत सदस्य के रूप में सेवा की है।

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास और जनसेवा को अपने कार्य का मूल लक्ष्य बताते हुए शोभा ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पूर्व में घुग्घुस महिला शहर अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है, जहां उन्होंने महिलाओं में जनजागरण और संगठनात्मक शक्ति का विकास किया।

शोभा ठाकरे का कहना है —

“मैं समाज और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। नगराध्यक्ष पद के माध्यम से विकास के नए अध्याय की शुरुआत करना चाहती हूं।”

घुग्घुस के राजनीतिक गलियारों में उनके आवेदन से नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी नागरिकों की यह मांग उठ रही है कि अनुभवी महिला नेतृत्व को अवसर मिलना चाहिए।

अब देखना यह होगा कि नगराध्यक्ष पद की अंतिम दावेदारी किसके पक्ष में जाती है। लेकिन, शोभा ठाकरे के अनुभव, जनाधार और सशक्त महिला नेतृत्व की छवि के कारण उनका नाम फिलहाल सबसे अधिक चर्चा में है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News