Tuesday, November 24, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

जनप्रतिनिधि के आह्वान को समर्थकों ने किया नजरअंदाज! घुग्घुस में बैनरबाजी का जोर

जन्मदिन सादगी से मनाने की अपील, लेकिन शहर के चौक-चौराहों और डिवाइडरों पर पोस्टर-बैनरों की भरमार; आखिर समर्थकों ने क्यों नहीं मानी अपने नेता की बात?

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : नेताओं की कथनी और समर्थकों की करनी में कितना अंतर होता है, इसका नजारा एक बार फिर घुग्घुस शहर में देखने को मिल रहा है। एक ओर जनप्रतिनिधि ने सूखे की स्थिति और किसानों की परेशानियों को देखते हुए अपना जन्मदिन सादगी से मनाने की अपील की, वहीं दूसरी ओर उनके जन्मदिन से पहले ही शहर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगने शुरू हो गए। इस विरोधाभास को लेकर अब शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दरअसल, संबंधित जनप्रतिनिधि ने जन्मदिन से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट अपील की थी कि राज्य में सूखे की स्थिति है। किसान, मजदूर और आम नागरिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय सादगी अपनाई जाए। बैनर, पोस्टर, केक, हार-तुरे और विज्ञापनों पर किसी भी प्रकार का खर्च न किया जाए।

लेकिन घुग्घुस में इस अपील का असर कुछ अलग ही दिखाई दी।

अपील सादगी की, समर्थकों में बैनरबाजी की होड़!

जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही घुग्घुस के विभिन्न मार्गों पर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए। यहां तक कि सड़कों के बीच बने डिवाइडरों पर भी बैनर नजर आने लगे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे भी पोस्टर-बैनरों से पटे दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में नागरिकों के बीच सवाल उठने लगा है कि जब जनप्रतिनिधि ने खुद अनावश्यक खर्च से बचने की अपील की थी, तो उनके समर्थकों ने इस संदेश को नजरअंदाज क्यों किया? क्या अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए इतनी बड़ी बैनरबाजी जरूरी थी?

किसानों की परेशानी समझी, समर्थकों ने क्यों नहीं?

शहर में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। नागरिकों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि किसानों, मजदूरों और आम जनता की आर्थिक परेशानियों को समझते हुए सादगी का संदेश देते हैं, तो उनके करीबी समर्थकों से भी उसी भावना का पालन करने की अपेक्षा रहती है।

दुष्काल और आर्थिक संकट के इस दौर में बैनर-पोस्टर पर खर्च करने के बजाय यही पैसा जरूरतमंदों की सहायता या सामाजिक कार्यों में लगाया जाता, तो जनप्रतिनिधि की अपील का वास्तविक सम्मान होता।

डिवाइडरों पर बैनर, यातायात और शहर की सुंदरता पर सवाल!

सड़कों के डिवाइडरों पर लगाए गए बड़े-बड़े बैनरों को लेकर नागरिकों ने यातायात में संभावित बाधा और शहर की सुंदरता प्रभावित होने की आशंका जताई है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह बैनर लगाने के लिए आवश्यक नियमों और अनुमतियों का पालन किया गया है या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

आखिर अपने ही समर्थकों ने क्यों किया नजरअंदाज?

विरोधियों ने नहीं, बल्कि अपने ही करीबी समर्थकों ने जनप्रतिनिधि के सार्वजनिक आह्वान को दरकिनार किया, ऐसी चर्चा घुग्घुस में हो रही है। सवाल यह भी है कि जब नेता खुद सादगी का संदेश दे रहे हैं, तो उनके समर्थक उसी संदेश के विपरीत काम क्यों कर रहे हैं?

अब नागरिकों की मांग है कि जनप्रतिनिधि के आह्वान का सम्मान किया जाए, अनावश्यक बैनरबाजी पर रोक लगे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बैनरों को लेकर प्रशासन नियमों के अनुसार कार्रवाई करे।

कुल मिलाकर सवाल एक ही है—जब जनप्रतिनिधि ने खुद कहा कि बैनर-पोस्टर पर खर्च मत करो, तो उनके समर्थकों को आखिर किस बात की जल्दी थी?

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News