Sunday, November 22, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 3 में सड़कों पर जमा गंदे पानी से नागरिक परेशान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर!

नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगरसेविका से तत्काल हस्तक्षेप की मांग; कच्ची नाली और मुरूम डालकर अस्थायी राहत देने की अपील

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपूर : शहर के घुग्घुस नगर परिषद अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 3 में सड़क पर सांडपानी (गंदा पानी) जमा होने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विजय माथनकर की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया गया है, जो इन दिनों घुग्घुस के कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पोस्टर के माध्यम से उन्होंने नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगरसेविका से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। उनका कहना है कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और आम राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि नागरिकों को रोजाना होने वाली इस परेशानी से राहत आखिर कब मिलेगी? क्या नगर परिषद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी नहीं है, या फिर नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए किसी शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार किया जा रहा है?

विजय माथनकर ने तत्काल राहत के लिए सड़क किनारे कच्ची नाली बनाकर गंदे पानी की निकासी शुरू करने तथा जरूरत के अनुसार मुरूम डालकर सड़क के गड्ढों को भरने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील भी की है।

गौरतलब है कि नगर परिषद का काम केवल बड़े विकास कार्यों और घोषणाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। आम नागरिकों को साफ-सुथरी सड़क, उचित जलनिकासी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है।

अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर और नागरिकों की मांग पर नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा संबंधित नगरसेविका कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं और प्रभाग क्रमांक 3 के नागरिकों को इस रोजमर्रा की परेशानी से कब राहत मिलती है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News