Saturday, November 21, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पालकमंत्री हटाओ – चंद्रपूर बचाओ! 24 नवंबर से हस्ताक्षर अभियान, पुलिस से मांगी अनुमति

चंद्रपुर में 14 दिनों तक चलेगा अभियान, पालकमंत्री को हटाने की मांग पर नागरिकों से हस्ताक्षर के जरिए आवाज बुलंद करने की अपील

चंद्रपुर : जिले के मौजूदा पालकमंत्री को हटाने की मांग अब एक नए आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। ‘पालकमंत्री हटाओ कृती समिति, चंद्रपुर’ की ओर से 24 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक शहर के विभिन्न इलाकों में ‘पालकमंत्री हटाओ – चंद्रपुर बचाओ’ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए समिति ने चंद्रपुर शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आधिकारिक अनुमति मांगी है।

समिति का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से शहर के नागरिकों की भावनाओं और नाराजगी को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामने लाया जाएगा। विभिन्न चौक और सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे। अभियान के दौरान यातायात बाधित न हो और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो, इसका ध्यान रखने का आश्वासन भी समिति ने दिया है।

सिर्फ नाराजगी नहीं, अब हस्ताक्षरों के जरिए विरोध!

पालकमंत्री को लेकर उठ रहे सवालों और असंतोष के बीच समिति ने अब सीधे जनता को इस अभियान से जोड़ने की पहल की है। समिति ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होकर हस्ताक्षर करने की अपील की है।

समिति का स्पष्ट संदेश है कि जनता की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि इस अभियान को चंद्रपुर के नागरिकों का कितना समर्थन मिलता है और प्रशासन इस जनआंदोलन को लेकर क्या रुख अपनाता है।

ज्ञापन सौंपते समय ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

कुमार जनमलवार, विजय रामगिरकर, मिलिंद उपगनलवार, कुलदीपसिंग मिर्धा, महेश आखेवार, नितीन खोब्रागडे, मुन्ना खोब्रागडे, आर. पिल चौधरी, संदेश सहारे, पवन मामीडवार, हरिश्चंद्र निब्राड और शारदा परिहार उपस्थित थे।

समिति के संयोजक ललित ओमप्रकाश कासट ने कहा कि ‘पालकमंत्री हटाओ – चंद्रपुर बचाओ’ अभियान नागरिकों की भावनाओं को लोकतांत्रिक तरीके से अभिव्यक्त करने का संकल्प है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News