अजमेर (राजस्थान) : सोमवार को लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसने से स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। निचले इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
नगर निगम की टीमें पानी निकासी के लिए सक्रिय हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते हालात पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।





