Wednesday, November 25, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

आमदार-खासदारों को आजीवन पेंशन, तो होमगार्ड जवानों के साथ भेदभाव क्यों?

पुलिस की तरह 58 साल की सेवा और पेंशन की सुविधा नहीं, तो होमगार्ड की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष क्यों नहीं? जवानों ने उठाए तीखे सवाल

घुग्घुस, चंद्रपुर : महाराष्ट्र में जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली पेंशन सुविधाओं को लेकर अब होमगार्ड जवानों के बीच भी सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि जब आमदार और खासदार को आजीवन पेंशन की सुविधा मिल सकती है और उन्हें भी जनसेवक माना जाता है, तो फिर होमगार्ड जवानों को पेंशन से वंचित क्यों रखा जा रहा है?

होमगार्ड जवानों का सवाल है कि उन्हें भी निष्काम सेवक कहकर जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस प्रशासन की मदद करने, त्योहारों, चुनावों और आपातकालीन परिस्थितियों में वे अपनी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था क्यों नहीं है?

जवानों का एक और महत्वपूर्ण सवाल है कि पुलिस विभाग में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष निर्धारित है और उन्हें नियमानुसार पेंशन संबंधी लाभ मिलते हैं। लेकिन होमगार्ड जवानों को यदि पेंशन की सुविधा ही नहीं है, तो उनकी सेवा की अधिकतम आयु 60 वर्ष क्यों नहीं की जाती? जब भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो कम से कम अधिक उम्र तक सेवा का अवसर तो मिलना चाहिए।

आखिर निष्काम सेवा का मतलब क्या सिर्फ सुविधाओं से वंचित रहना है?

होमगार्ड जवानों का कहना है कि सेवा के समय उनसे पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है, लेकिन उनके भविष्य और परिवार की आर्थिक सुरक्षा का सवाल आते ही व्यवस्था मौन क्यों हो जाती है?

यह सवाल केवल पेंशन का नहीं, बल्कि वर्षों तक सेवा देने वाले जवानों के सम्मान, अधिकार और भविष्य का भी है। सरकार और संबंधित विभाग को होमगार्ड जवानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

अब सवाल यह है कि जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों और जमीन पर व्यवस्था संभालने वाले होमगार्ड जवानों की सुविधाओं में इतना अंतर क्यों? क्या होमगार्ड जवानों की वर्षों की सेवा उनके सुरक्षित भविष्य की हकदार नहीं है?

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News