Thursday, September 17, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कृत्रिम तालाबों में ही करें बाप्पा का विसर्जन, निर्माल्य निर्धारित कलश में डालने का आग्रह

Immerse Ganpati Idols Only in Artificial Ponds, Ghugghus Municipal Council Urges Devotees to Deposit Nirmalya in Designated Kalash

घुग्घूस में गणपति विसर्जन के लिए नगर परिषद की विशेष अपील

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस/चंद्रपुर : गणेशोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नगर परिषद घुग्घूस ने सभी भाविक भक्तों से गणपति बाप्पा का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम तालाबों में ही करने की अपील की है। नगर परिषद ने श्रद्धालुओं से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया है।

नगर परिषद की ओर से कहा गया है कि गणपति विसर्जन के दौरान निर्माल्य को अलग करके निर्धारित कलश में ही डालें। इससे जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

नगर परिषद ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाप्पा को विदाई भक्ति और श्रद्धा से दें, लेकिन पर्यावरण की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाएं। गणेश भक्तों की आस्था और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को साथ लेकर चलने का यह संदेश गणेशोत्सव की धार्मिक भावना को और अधिक सार्थक बनाता है।

घुग्घूस में बनाए गए चार कृत्रिम विसर्जन तालाब
कृत्रिम तालाब क्र. 1: बस स्टॉप के पास, श्री छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, घुग्घूस।
कृत्रिम तालाब क्र. 2: दीक्षित तालाब, आठवडी बाजार, घुग्घूस।
कृत्रिम तालाब क्र. 3: टेम्पो क्लब के पास, इंदिरा नगर, घुग्घूस।
कृत्रिम तालाब क्र. 4: राजीव रतन हॉस्पिटल के पास, रामनगर, घुग्घूस।

नगर परिषद ने सभी गणेश भक्तों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और निर्माल्य इधर-उधर न फेंकते हुए निर्धारित स्थान पर ही जमा करें।

आइए, श्रद्धा के साथ बाप्पा को विदाई दें और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें।

गणपति बाप्पा मोरया!
अगले बरस तू जल्दी आ!

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News