Monday, February 9, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर CMPF भुगतान सुनिश्चित, CMPFO क्षेत्रीय आयुक्त सम्मानित

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस / नागपुर | वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में कर्मचारियों के कल्याण को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में WCL तथा कोल माइंस प्रोविडेंट फंड संगठन (CMPFO), नागपुर एवं छिंदवाड़ा रीजन के संयुक्त प्रयासों से विगत कई महीनों से सेवा निवृत्त हो रहे कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि के दिन ही CMPF राशि का शत-प्रतिशत भुगतान एवं पेंशन दावों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह उपलब्धि सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह कर्मचारियों के हितों के प्रति WCL की संवेदनशीलता, प्रभावी समन्वय तथा प्रशासनिक दक्षता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

इसी उल्लेखनीय कार्य के लिए आज WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे द्वारा CMPFO के क्षेत्रीय आयुक्त श्री शंशाक रायजदा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पांडे ने कहा कि कर्मचारी कल्याण WCL की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें CMPFO का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि WCL और CMPFO के बीच यह बेहतर समन्वय आगे भी जारी रहेगा, जिससे कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर उनके वैधानिक लाभ प्राप्त होते रहेंगे।

यह पहल न केवल कर्मचारियों में विश्वास को मजबूत करती है, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सुशासन एवं उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।


spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News