चंद्रपुर | हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशीय संस्था, चंद्रपुर (महाराष्ट्र) की ओर से मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन शनिवार 31 जनवरी 2026 को पुलिस वेलफेयर हॉल, तुकुम, चंद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के गड़चांदुर, राजूरा, बल्लारपुर, वरोरा, माजरी, भद्रावती, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेखा अनिल पांडेय, डॉ. किर्ति अभय साने, प्रमुख अतिथि शीतल संजय मिश्रा, विशेष अतिथि डॉ. यामिनी प्रविण पंत, सरिता विजय उपाध्याय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मार्गदर्शन पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय तथा योगाचार्य एवं वैद्य मुरली मनोहर व्यास ने किया। संस्था के संस्थापक एवं महोत्सव अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने आयोजन का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम की सफलता में मार्गदर्शक मंडल के जगदीश तिवारी, अशोक मिश्रा, अनंत तिवारी, जालंधर पाण्डेय, राजूरा से वरिष्ठ शुक्ला, दीपक पाठक, विनीत दुबे, देवेश गौतम, बल्लारपुर से उपाध्याय सहित अनेक वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन की पूर्व तैयारियां संस्थाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, सचिव धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गईं।
महिला पदाधिकारियों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। जिला संयोजिका पूनम झा, ग्रामीण उपजिलाध्यक्ष दयादेवी जयप्रकाश द्विवेदी, महानगर अध्यक्षा सुमन रजनीश त्रिपाठी सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनमें रजिस्ट्रेशन समिति, महिला रजिस्ट्रेशन समिति, सभागृह व्यवस्थापन समिति, भोजन समिति एवं मंच समिति शामिल रहीं। सभी समितियों का मार्गदर्शन महानगर अध्यक्ष दुर्गेश चौबे द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से माहौल अत्यंत जीवंत रहा। मकर संक्रांति महोत्सव 2026 समाज की एकता, परंपरा और सामाजिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर यादगार साबित हुआ।




