Thursday, April 23, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

डॉन बॉस्को एलुमनाई लिलुआ ने “ग्रैंड रीयूनियन 2026” का आयोजन कर समाज की अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया

कोलकाता : डॉन बॉस्को एलुमनाई लिलुआ (डीबीएल) ने गत रविवार 18 जनवरी 2026 को डॉन बॉस्को स्कूल, लिलुआ कैंपस में “ग्रैंड रीयूनियन 2026” – बैक टू स्कूल नामक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशाल कैंपस में आए 1970 बैच से लेकर अब तक के शिक्षकों और पूर्व छात्रों को प्रबंधन ने गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके साथ इस दौरान पुरानी यादों, भाईचारे और सेल्सियन मिशन के स्थायी मूल्यों का जश्न मनाया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष बिस्वनाथ त्रिवेदी ने बताया कि “रीयूनियन 2026” कोलकाता में सेल्सियन की उपस्थिति के 100 साल पूरे होने को समर्पित था। इसमें मुख्य कार्यक्रम जैसे “रिकॉग्नाइजिंग एलुमनाई 2026”, जिसमें एलुमनाई चार्टर्ड अकाउंटेंट और डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, “एम्पावरिंग विमेन 2026”, महिला सशक्तिकरण पर एक पैनल चर्चा, और मुख्य आकर्षण में मुख्य रूप से महिलाओं को सम्मानित करने के लिए “डीबीएल अचीवर्स अवार्ड 2026” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र था।

मुख्य कार्यक्रमों के पैनलिस्ट और पुरस्कार विजेताओं में अशोक विश्वनाथन (प्रसिद्ध फिल्म निर्माता), आईपीएस डॉ. श्यामल सामंत, स्मिता रॉय चौधरी (संपादक, t2 द टेलीग्राफ), मानुषी रॉय चौधरी (सह-अध्यक्ष, टेक्नो इंडिया ग्रुप), एकावली खन्ना (अभिनेत्री), कनक लता दत्ता (फैशन डिजाइनर), ऋचा शर्मा (मॉडल), डोला बनर्जी (तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता), ममता बिन्नानी (पूर्व अध्यक्ष, आईसीएसआई), डॉ. रूपाली बसु (डॉक्टर), संगीता माहेश्वरी (परोपकारी) और अमित अग्रवाल (फिल्म निर्माता) जैसी जानी-मानी हस्तियां इसमें शामिल थे।

इस अवसर पर बिस्वनाथ त्रिवेदी ने अमित अग्रवाल (1995 आईएससी बैच) को मुख्य कार्यक्रमों को मेंटर करने में मिले उनके आपार समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया, जो अब तक के डीबीएल रीयूनियन कार्यक्रमों के इतिहास में सबसे प्रभावशाली कार्यक्रमों में से एक बन गया है। उन्होंने पूर्व छात्रों के बीच सहयोग, व्यावसायिक अवसरों और रोजगार सहायता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलुमनाई समूहों के गठन की भी घोषणा की।

अमित अग्रवाल, डीबीएल अचीवर्स अवार्ड पाने वाले पहले पूर्व छात्र हैं, जो इस कार्यक्रम में 30 साल बाद उसी मंच पर सम्मानित होने पर बहुत भावुक और पुरानी यादों में खोए हुए लग रहे थे। इससे पहले, उन्हें 1995 में आईएससी बोर्ड में इकोनॉमिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था।

डॉन बॉस्को स्कूल, लिलुआ के रेक्टर प्रिंसिपल फादर संजय मनोहर कुजूर ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने समाज में पिछड़े वर्गों की महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए सेल्सियन की प्रतिबद्धता को एकबार फिर से दोहराया।

डॉन बॉस्को के सेल्सियन के कोलकाता प्रांत के प्रोविंशियल रेवरेंड फादर जोसेफ पौरिया ने डीबीएल एलुमनाई द्वारा लगातार सामाजिक पहलों, जिनमें खासकर फ्री मेडिकल कैंप और वयस्क साक्षरता प्रोजेक्ट की सराहना की।

यह यादगार शाम एक लाइव ऑर्केस्ट्रा और शानदार डिनर के साथ खत्म हुई। जिसके बाद सभी सम्मानीय एलुमनाई एक न भूलने वाली यादों को साथ लेकर अगले साल फिर से स्कूल वापस आकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के वादे के साथ प्रस्थान किए।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News