नागपुर: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, नागपुर मंडल की ओर से देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को साकार करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं उप-स्टेशनों को तिरंगी रोशनी से भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया।
तिरंगे रंगों की रोशनियों से सजे रेलवे परिसर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों में उत्साह एवं गर्व की अनुभूति हुई। इस विशेष सजावट के माध्यम से गणतंत्र दिवस की गरिमा को और अधिक भव्य रूप प्रदान किया गया।




