नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के ‘जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों’ की घोषणा की है। इस सम्मान सूची में महाराष्ट्र की श्रीमती रूपाली प्रतापराव कदम को उनके अतुलनीय साहस के लिए ‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
इस वर्ष देशभर से कुल 30 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। इनमें 6 ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ (मरणोपरांत), 6 ‘उत्तम जीवन रक्षा पदक’, तथा 18 व्यक्तियों को ‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।
जीवन रक्षा पदक उन नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह किए बिना दूसरों के जीवन की रक्षा की हो। यह पुरस्कार साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है।




