मुंबई : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 191 के हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यात्रियों के परिजनों को सहायता और जानकारी प्रदान करने के लिए एक आपातकालीन सहायता केंद्र (हेल्पडेस्क) की स्थापना की है।
राज्य के राजस्व एवं वन विभाग के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा यह हेल्पडेस्क शुरू किया गया है, ताकि हादसे से प्रभावित यात्रियों के परिजन एवं नागरिक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें और सहायता प्राप्त कर सकें।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और किसी भी अफवाह से बचते हुए केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।




