Wednesday, April 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

शिवछत्रपती शिवाजी महाराज स्मारक निर्माण को लेकर असमंजस – तात्काळ बैठक बुलाने की मांग

कुछ महीनों पूर्व घुग्घुस शहर में श्री छत्रपती शिवाजी महाराज स्मारक समिती के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा लॉयड मेटल के गेट के सामने, बस स्टॉप के पास, महान राष्ट्रनायक शिवछत्रपती शिवाजी महाराज की अश्वरुद्ध प्रतिमा एवं स्मारक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस पावन कार्य के लिए समिति ने आगे बढ़कर पहल की थी और उन्हें घुग्घुस शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, समाज संगठनों एवं सभी राजनैतिक दलों के लोगों का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हुआ था।

उस समय चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक महोदय ने भी इस पहल को आश्वासन देते हुए सहयोग का वचन दिया था। संबंधित विभागों के अधिकारी भी उस समय बैठक में उपस्थित थे, जिससे स्मारक निर्माण को लेकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ था।

लेकिन हाल ही में यह देखा गया है कि समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने स्मारक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल – लॉयड मेटल गेट के सामने – को लेकर कोई स्पष्ट सूचना या दिशा निर्देश समर्थन देने वाली सामाजिक संस्थाओं, समाज संगठनों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नहीं दिए हैं।

इस कारण आमजन और समर्थक संस्थाओं के मन में यह शंका उत्पन्न हो रही है कि शिवछत्रपती शिवाजी महाराज का स्मारक आखिर किन कारणों से रोक दिया गया है, और अब तक इस दिशा में कोई प्रगति क्यों नहीं हुई है।

इस संदर्भ में सुधाकर बांदुरकर (पूर्व उपसरपंच, ग्राम पंचायत घुग्घुस एवं अध्यक्ष, धनोजे कुणबी समाज संगठन) ने श्री छत्रपती शिवाजी महाराज स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से नम्र निवेदन किया है कि वे इस विषय पर शीघ्र एक सार्वजनिक व सामूहिक बैठक का आयोजन करें। इस बैठक में वे सभी संबंधित सामाजिक, राजनीतिक व समाजिक संगठनों को आमंत्रित कर स्मारक निर्माण के स्थगन के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

जनता की भावना, सम्मान और इतिहास से जुड़े इस कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो और शिवछत्रपती शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक का कार्य सभी के सहयोग से शीघ्र पूर्ण हो सके।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News