Tuesday, March 3, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वृषभा – इस क्रिसमस पर आ रहा है एक भव्य सिनेमाई तूफ़ान!

दुनिया भर के सिनेमाप्रेमियों के लिए बड़ी खबर! मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि वृषभा का ग्रैंड वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज़ होगा 25 दिसंबर 2025 को — एक ऐसा सिनेमाई अनुभव जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

नंदा किशोर द्वारा लिखित और निर्देशित वृषभा एक शानदार कहानी है प्यार, तक़दीर और बदले की — जो पिता-पुत्र के अटूट रिश्ते को दिल छू लेने वाले अंदाज़ में दिखाती है।

मेगा स्केल पर बनी इस फिल्म में जबरदस्त पोस्ट-प्रोडक्शन और हाई-टेक VFX पर काम चल रहा है। मेकर्स का कहना है, “हम क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं करते। हमारी कोशिश है कि दर्शकों को सबसे शानदार अनुभव मिले। इसलिए हमने रिलीज़ को क्रिसमस 2025 तक बढ़ाया है — ताकि यह लालेट्टन फैंस और सिनेमा लवर्स के लिए एक परफेक्ट त्योहारी तोहफा बन सके।”

इस एलान के साथ, मेकर्स ने एक धमाकेदार मोशन पोस्टर भी रिलीज़ किया है, जो 2025 की इस क्रिसमस रिलीज़ का माहौल पहले ही बना चुका है।

फिल्म में मोहनलाल के साथ समरजीत लंकेश, रागिनी द्विवेदी, नयन सारिका, अजय और नेहा सक्सेना नज़र आएंगे। म्यूज़िक है सैम CS का, साउंड डिज़ाइन किया है ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी ने, और डायलॉग्स लिखे हैं एस.आर.के., जनार्दन महार्शि और कार्तिक ने। एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं पीटर हाइन, स्टंट सिल्वा, गणेश और निखिल ने।

वृषभा को पेश कर रहे हैं कनेक्टिकट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स, अभिषेक एस व्यास स्टूडियो में सहयोग। प्रोड्यूसर हैं शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, सी.के. पद्म कुमार, वरुण माथुर, सौरभ मिश्रा, अभिषेक एस. व्यास, प्रवीर सिंह, विशाल गुर्नानी और जूही पारिख मेहता, जबकि को-प्रोड्यूसर हैं विमल लाहोटी।

एक एपिक सिनेमाई सफ़र जो एक्शन, इमोशन और विज़ुअल ग्रैंड्योर का परफेक्ट मेल है — वृषभा पिता-पुत्र के रिश्ते की गहराई को एक कालजयी कहानी की तरह परदे पर उतारता है।

मलयालम और तेलुगु में शूट की गई यह फिल्म, हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज़ होगी — और बनकर रहेगी 2025 की सबसे यादगार सिनेमाई पेशकश!

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News