घुग्घुस (जिला चंद्रपुर): संत प्रवर सद्गुरु पद उत्तराधिकारी विज्ञानदेव महाराज के 47वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संपूर्ण भारत सहित विश्व के अनेक देशों में स्थित हजारों आश्रमों में भव्य आयोजन के साथ यह दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी क्रम में विहंगम योग संत समाज तालुका, जिला चंद्रपुर द्वारा विहंगम योग आश्रम नागपुर के तत्वाधान में रविवार, 09 नवंबर 2025 को डब्ल्यू.सी.एल. सभागृह (टेंपो क्लब) में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जी.एम. मनीष पोडे, एस.एम. दीपक टिपले एवं उनके सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा। विहंगम योग संत समाज घुग्घुस, चंद्रपुर के प्रचारक किशोर (मामा) मराठे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया गया।
चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज की टीम की देखरेख में संपन्न हुए इस शिविर में क्षेत्र के 22 युवक-युवतियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। प्रमुख रक्तदाताओं में प्रतीक पायगण, सुमित रिंगने, मनोज नागले, आशुतोष शर्मा, अचिकेत धोटे, आर्यन देवुलकर, बरदास उमके, सुकेसनी उमके, अनिकेत बांसोड़, जतिन कुमार, चेतन बुटले, नितिन पापड़े, राहुल रासेकर, रतन हुमने, सौरभ दाने, अभिषेक कुमार, अविनाश पांडा, लिंगराज साहू, अनुराग मिश्रा, जितेंद्र सिंह, प्रफुल बल्कि और आशीष मानकर शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और विहंगम योग संत समाज के पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर भक्तों और शिष्यों ने गुरु विज्ञानदेव महाराज के जन्मोत्सव को समाजसेवा के रूप में मनाकर “मानवता ही सर्वोच्च धर्म है” का संदेश दिया।




