प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का इलाज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में जारी है. घायलों का हालचाल जानने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार अस्पताल पहुंचे.
अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली. प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
https://x.com/AHindinews/status/1884928760279175430?t=4Ai4PUfx5NnRLG-ERk5wpw&s=19
घटना के बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं और आगे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन के नियमों का पालन करने की अपील की है.




