भिवापुर : मीडिया खबरों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने पेट्रोल पंप मालिक दिलीप राजेश्वर सोंटक्के केबिन में घुसकर चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. इसके बाद दूसरे आरोपी ने बंदूक निकाल लिया और सभी को जान से मारने की धमकी दी.
इसी बीच लुटेरों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी राजेश्वर नान्हे को घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी बाइक पर काउंटर से 1,34,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नागपुर ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में कोहराम मच गया.




