आगरा, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण आगरा के कमला नगर इलाके में कर्मयोगी रोड पर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। कर्मयोगी फाउंटेन चौराहे के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे बीच सड़क पर गहरा गड्ढा (सिंकहोल) बन गया।
सड़क धंसने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर होने को सड़क धंसने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन से सड़क के धंसे हिस्से की तत्काल बैरिकेडिंग कर मरम्मत कराने और हादसे की आशंका को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।




