दिल्ली: हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया. वे 87 वर्ष के थे. श्रीचंद परमानंद हिंदुजा चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे. मिडिया खबरों के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. हिंदुजा परिवार के एक प्रवक्ता ने उनकी मृत्यु की सूचना दी. भारतीय मूल के हिंदुजा ने बाद में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त की और लंदन में रहने लगे.




