– इस दिन पहले भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर का दर्शकों से परिचय कराया गया
– आगामी एक जून को पूरे देश के सिनेमाघरों में यह फिल्म होगी रिलीज
कोलकाता : फिल्म के निर्माता की घोषणा के तहत भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर, जिन्हें भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने अपनी आवाज दी है, जनता के बीच इसकी जानकारी फैलते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रत्याशा उच्चतम शिखर पर पहुंच गई है. गुरुवार को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में क्रिकेटर शुभमन गिल ने स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च किया. इस भव्य कार्यक्रम के दौरान फिल्म के स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर को दर्शकों के बीच लाकर उनसे परिचित कराया गया.
हम सभी का दोस्त स्पाइडर मैन अब देशी हो गया है, क्योंकि हम पवित्र प्रभाकर के जरिये उनके शहर मुंबाटन को देखेंगे. साथ ही यह पहली बार होगा जब कोई हॉलीवुड फिल्म 10 भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी. चाहे वह प्रासंगिक संवाद हों या ट्रेलर में दिखाई देने वाली आकर्षक कहानी, इसका हर अंश प्रत्येक भारतीय फिल्म प्रशंसकों को जोड़ेगा और एक बार फिर से स्पाइडर-मैन के जरिये ब्रह्मांड में सैर करने के लिए आपको उत्साहित करेगा. भारतीय प्रशंसकों के लिए यह फिल्म एक बड़ा सरप्राइज होगा, क्योंकि स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडरवर्स अमेरिका में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगा!
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की ओर से ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ फिल्म को आगामी 1 जून 2023 को पूरे देश के सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बांग्ला भाषा में रिलीज कर एक और मील का पत्थर स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है.
Bengali Trailer :
English Trailer :
Hindi Trailer :




