Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

26 ग्राम 150 मिलीग्राम नशीला पदार्थ तस्कर समेत एक अन्य गिरफ्तार?

नागपुर : मिडिया खबरों के अनुसार पंचपावली पुलिस ने ड्रग कारोबारी मकसूद और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जानकारी मिली कि मकसूद ने मुंबई से ड्रग मंगवाया है. उसका साथी सामान लेकर नागपुर आ गया है. बुधवार देर रात वसीम मुंबई से नशीला पदार्थ लेकर नागपुर पहुंचा. मकसूद पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. कमला रामनगर बस्ती निवासी वसीम खान इमदाद खान (35) व यादवनगर निवासी मकसूद अहमद अमीनुद्दीन मलिक (50) को गिरफ्तार किया गया हैं.

पुलिस ने तलाशी के दौरान 26 ग्राम 150 मिलीग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया. वसीम ने बताया कि वह मकसूद को सामान देने जा रहा था, इसलिए उसे भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को शक है कि वह भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आया था. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News