चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के कार्यकर्ताओं ने DMK नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन पर मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किए जाने के बाद TVK कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।




