Thursday, November 5, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

आशा स्वयंसेविकाओं के आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन, बकाया प्रोत्साहन राशि तत्काल देने की मांग

घुग्घुस, चंद्रपुर : घुग्घुस नगर परिषद के खिलाफ कोविड काल की बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर 32 आशा स्वयंसेविकाओं द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन को अब आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।

आम आदमी पार्टी, घुग्घुस के अध्यक्ष विकास खाड़े ने 5 नवंबर 2026 को आंदोलनकारी आशा स्वयंसेविकाओं एवं पदाधिकारियों के नाम समर्थन पत्र जारी कर उनके आंदोलन को सार्वजनिक समर्थन दिया।

समर्थन पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में आशा स्वयंसेविकाओं ने अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बिना घर-घर जाकर सर्वेक्षण, स्वास्थ्य संबंधी जनजागृति तथा प्रशासन द्वारा सौंपे गए जोखिमपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी से किए। इसके बावजूद शासन की ओर से घोषित प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

पत्र के अनुसार, प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से घोषित 24 महीनों में से लगभग 22 महीनों की प्रोत्साहन राशि पिछले 5 से 6 वर्षों से बकाया है। कई बार प्रशासन को निवेदन देने और आंदोलन की चेतावनी देने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि आशा स्वयंसेविकाओं की मेहनत और सेवा को ध्यान में रखते हुए उनकी बकाया राशि तत्काल अदा की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी आंदोलन को और तेज करने में सहयोग करेगी।

इस समय अमित बोरकर, प्रज्योत गोरघाटे और अन्य लोग उपस्थित थे.

इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिलने के बाद अब आशा स्वयंसेविकाओं की बकाया राशि के भुगतान को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News