Thursday, July 23, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन ने पारंपरिक खूटी पूजा के साथ अपने 58वें वर्ष में दुर्गापूजा की तैयारियों की शुरुआत की

कोलकाता : मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पारंपरिक खूटी पूजा के साथ दुर्गापूजा समारोह के अपने 58वें वर्ष के आयोजन की शुभ शुरुआत की। इसके साथ ही उत्तर व मध्य कोलकाता की सबसे प्रतिष्ठित दुर्गा पूजाओं में से एक की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। यह समारोह एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्यों के साथ विशिष्ट अतिथि एक सफल और भव्य उत्सव के लिए देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने एकत्रित हुए।

इस मौके पर विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों में तापस रॉय, (माननीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार एवं मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन के चेयरमैन), विजय ओझा (विधायक), मीना देवी पुरोहित (पार्षद), तमघ्न घोष (जिला अध्यक्ष, भाजपा उत्तर कोलकाता), बिनय दुबे (सामाजिक कार्यकर्ता और मोहम्मद अली पार्क के यूथ एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन) के अलावा भाजपा नेता दिनेश पांडे, नवीन मिश्रा, भोला प्रसाद सोनकर, रवि तिवारी के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां और मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन के सम्माननीय सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसमें रौनक ला दी।

त्योहारों का मौसम शुरू होने का अहसास कराते हुए ढाक की धुनें पूरे शहर में गूंजने लगीं है। इस बीच मोहम्मद अली पार्क में खूटी पूजा में भक्ति, एकता और समर्पण की भावना दिखी। लगभग छह दशकों से कमेटी ने अपनी धमाकेदार दिलचस्प थीम, कलात्मक उत्कृष्टता, ध्यान से प्लानिंग, दर्शकों की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश के जरिए लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मोहम्मद अली पार्क के यूथ एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, हम गर्व से अपने 58वें साल की शुरुआत शुभ खूटी पूजा के साथ कर रहे हैं, हम भक्तों के लिए यह यादगार पल, दुर्गापूजा का अनुभव कराते हुए अपनी समृद्ध परंपराओं को बनाए रखने के अपने वादे पर हम हर वर्ष खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हैं। नई सरकार के आने और हमारे मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन परिवार के लगातार बढ़ने के साथ हमें पूरी उम्मीद है कि अब केएमसी की ओर से पार्क के नीचे मौजूद वॉटर रिजर्वर का रेनोवेशन कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। इसके साथ हीं पार्क की स्थिति में भी सुधार कर उसे ठीक किया जाएगा, जिससे हम अपने पुराने जगह पर एक बार फिर दुर्गा पूजा का आयोजन कर सकेंगे। वह जगह हमारी विरासत का एक अहम हिस्सा है, और हम एक शानदार और यादगार उत्सव के लिए सभी का अपने असली घर में स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”

मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन के बारे में: 1969 में स्थापित, मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन उत्तर और मध्य कोलकाता की सबसे प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा कमेटियों में से एक है। अपने शानदार पंडालों, कलात्मक उत्कृष्टता और सामाजिक रूप से प्रासंगिक थीम के लिए मशहूर, इस पूजा को पिछले कुछ सालों में कई अवॉर्ड मिले हैं। शहर की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली दुर्गा पूजाओं में से एक को ऑर्गनाइज करने के साथ-साथ, यह कमिटी पूरे साल कम्युनिटी वेलफेयर और सोशल कामों में एक्टिव रूप से शामिल रहती है, जिससे यह त्योहारों के मौसम के बाद समाज के प्रति हमारा सेवा भाव पूरे वर्ष जारी रहता है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News