Thursday, August 27, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अवैध कोयला परिवहन पर CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना कागजात के तीन ट्रैक्टर जब्त

करगली: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, CCL करगली द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कोयला परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन गश्ती एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में CISF टीम को मिली खुफिया सूचना के आधार पर पिछरी जाने वाली सड़क पर संदिग्ध रूप से जा रहे तीन ट्रैक्टरों को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान तीनों ट्रैक्टरों पर पंजीकरण नंबर नहीं पाया गया और उनके चालकों के पास वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजात भी उपलब्ध नहीं थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए CISF ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। बरामद कोयला एवं तीनों ट्रैक्टरों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पेटरवार थाना को सुपुर्द किया गया है। वहीं, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा CISF को MMDR Act के तहत प्रदत्त नए अधिकारों के बाद करगली क्षेत्र में यह 12वीं बड़ी कार्रवाई है। इन अधिकारों के तहत CISF अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कोयले को सीधे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

CISF की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन और तस्करी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News