Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

हॉस्टल के कमरे में बीएचएमएस की छात्रा का शव लटका मिला?

अमरावती : एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बीएचएमएस (बीएचएमएस स्टूडेंट्स) में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली? इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है.

मिडिया खबरों के अनुसार अमरावती शहर के राजापेठ स्थित होम्योपैथी कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली 23 वर्षीय लड़की का नाम ऋतुजा ढेंगरे है. ऋतुजा ढेंगरे परभणी जिले की रहने वाली थीं. लेकिन वह फिलहाल अमरावती में बीएचएमएस सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी. वह एक निजी छात्रावास की एक कमरे में रहती थी. हालांकि सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो केयरटेकर ने उसके कमरे में जाकर देखा कि ऋतुजा का शव लटका मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया. लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News