चंद्रपुर : महिला व युवक को पुलिस ने खोज निकाला जो लोगों के दुपहिया वाहनों को बडी सफाई से ले जाते थे. यह दोनों ब्रम्हपुरी शहर के ग्रामीण अस्पताल के डा. शुभम शेरकुले की दुपहिया क्र.एम.एच. 33- 5557 को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तारर हुए है. दोनों ने अस्पताल परिसर से यह वाहन ले गए थे.
ब्रम्हपुरी के भवानी वार्ड में रहनेवाली 35 साल की महिला और अस्थायी रूप से भवानी वार्ड में रहनेवाले 31 साल के एक युवक के बीच दोस्ती हुई. दोनों अपने वाहन से सुबह 9.30 बजे के दौरान अस्पताल पहुंचे और अपने वाहन के बजाय डॉ . शुभम शेरकुले का वाहन ले गए और अपना वाहन दूसरे व्यक्ति को भेजकर मंगा लिया. इससे किसी को भी संदेह नहीं हुआ. जब डा. शेरकुले को अपना वाहन नजर नहीं आया तो उन्होने इसकी शिकायत पुलिस में की. पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया और दोनों की हरकत को समझते पुलिस को देर नहीं लगी. पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया. आगेकी जांच पुलिस कर रही है.




