Monday, February 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कोलकाता में “फेस्ट5 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025” का हुआ भव्य उद्घाटन

कोलकाता : “फेस्ट5 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 25” (एफ5आईएफएफ’25) का उद्घाटन शुक्रवार को कोलकाता के एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएनएसआई) के सभागार में बड़े भव्य तरीके से हुआ, जो सिनेमा, संस्कृति और जलवायु जागरूकता के चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। यह महोत्सव 5 से 8 सितंबर तक आयोजित किया गया है। इस वर्ष, एफ5आईएफएफ को पूरे विश्व के 69 देशों से 550 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो इसकी तेज़ी से बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय पहचान को दर्शाती हैं। इनमें से 30 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया।

पिछले साल अपने पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद, एफ5आईएफएफ एक विस्तृत दृष्टिकोण, मज़बूत भागीदारी और पर्यावरणीय चिंताओं तथा जलवायु परिवर्तन पर एक अधिक गहन विषयगत फोकस के साथ लौटा है – इन फिल्मों में ऐसे मुद्दे हैं, जो वैश्विक स्तर पर गूंजते हैं और महोत्सव की पहचान को परिभाषित करते हैं।

इस महोत्सव का उद्घाटन प्रशंसित अभिनेत्री और पद्मश्री पुरस्कार विजेता ममता शंकर ने किया। उनके साथ इस गौरवान्वित पल में गौरी बसु (पूर्व निदेशक, ईज़ेडसीसी), प्रो. मानोशी रॉय चौधरी (सह-अध्यक्ष, टेक्नो इंडिया ग्रुप), डॉ. अमित घोष (उप निदेशक, मानव विज्ञान सर्वेक्षण, भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण), प्रो. शालिनी लिहितकर (डीएलआईएस, नागपुर विश्वविद्यालय) के साथ समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियाँ इसमें शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए, पद्मश्री पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ममता शंकर ने एफ5आईएफएफ’25 से जुड़ने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, सिनेमा हमेशा से ही समाज का दर्पण रहा है। एफ5आईएफएफ जैसा उत्सव, जो पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और मानवीय गरिमा पर केंद्रित है, आज के समय में यह अत्यंत प्रासंगिक है। एफ5आईएफएफ एक उत्सव से कहीं बढ़कर है, यह एक आंदोलन है, जो हमें बेहतर कल के लिए सोचने, महसूस करने और कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर एफ5आईएफएफ के निदेशक श्री सौरव दे ने कहा, हमारे महोत्सव को मान्यता देने और बेजोड़ उत्साह के साथ इसमें भाग लेने के लिए दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के उत्साह से हम अभिभूत हैं। एफ5आईएफएफ एक ऐसा मंच तैयार कर रहा है, जहाँ स्वतंत्र आवाज़ों को वैश्विक सिनेमा के साथ-साथ जगह मिलती है। इस वर्ष का विषय सामाजिक प्रासंगिकता और सांस्कृतिक विरासत, दोनों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।सत्यजीत रे स्टूडेंट्स फिल्म अवॉर्ड, बिब्लियोफिलिया और मानव विज्ञान पर बनी फिल्म जैसी नई श्रेणियों की शुरुआत के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि, यह महोत्सव न केवल एक सिनेमाई प्रदर्शन, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन भी बने। एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इस सहयोग का स्वागत किया।

इस मौके पर एएनएसआई के निदेशक प्रो. बी.वी. शर्मा ने कहा, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर महोत्सव का ध्यान समुदायों और उनकी पारिस्थितिक स्थितियों के बीच संबंधों को समझने के हमारे मिशन के साथ गहराई से जुड़ता है। सिनेमा में सीमाओं को पार करने की शक्ति है, एफ5आईएफएफ’25 एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहाँ संस्कृति, विज्ञान और स्थिरता इस मंच पर वैश्विक दर्शकों के लिए एक साथ आते हैं।

2025 का संस्करण युवाओं की भागीदारी और शिक्षा पर विशेष ज़ोर देगा और कोलकाता के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी करेगा। अपने चार दिनों के दौरान एफ5आईएफएफ’25 दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, सिनेप्रेमियों, वितरकों, निर्माताओं और सांस्कृतिक नेताओं को स्क्रीनिंग, चर्चाओं और नेटवर्किंग के अवसरों के लिए एक साथ एक मंच पर लाएगा, जिससे कोलकाता को वैश्विक सिनेमा के केंद्र में एक विवेकपूर्ण स्थान मिलने का गौरव प्राप्त होगा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News