सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर): पवित्र अमरनाथ यात्रा के तहत श्रद्धालुओं का पहला जत्था नेवयुग (ज़ेड-मोड़) सुरंग पार कर बालटाल पहुंच गया। बालटाल पहुंचने पर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के सफल एवं सुरक्षित होने की कामना की।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।




