Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

भूमि अधिग्रहण के बदले 75 भू-आश्रितों को मिला रोजगार

वेकोलि मुख्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न

नागपुर : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा भूमि अधिग्रहण के एवज में 75 भू-आश्रितों को रोजगार प्रदान किया गया. इस अवसर पर आज मुख्यालय स्थित कल्याण सभागृह में एक भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

इस समारोह में WCL के निदेशक (तकनीकी/संचालन) अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आनंद प्रसाद तथा निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर नियुक्ति पत्र वितरित किए.

संचालन समिति की ओर से एस.एच.बेग ने इस अवसर पर अपनी बात रखी. कार्यक्रम में WCL संचालन समिति के सदस्यगण सर्वश्री सी.जे.जोसेफ, आशीष मूर्ति, दीपू पिल्लई, शरद धांडे और सतीश गबाले विशेष रूप से उपस्थित रहे.

इस अवसर पर WCL के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं नव नियुक्त कर्मचारी उपस्थित रहे. भू-आश्रितों को रोजगार मिलने से उनके परिवारों में हर्ष का माहौल देखा गया. WCL द्वारा यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण कदम है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News