घुग्घुस (चंद्रपुर) : जिले के सबसे प्रदूषित शहर के नाम से मशहूर घुग्घुस शहर में बढ़ते प्रदूषण को
कम करने के लिए बच्चों ने एक छोटा सा प्रयास किया है. जीपीओपी हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है, इसलिए बच्चों ने मिट्टी से श्री गणेश बनाकर घर में प्राण-प्रतिष्ठा की. बच्चों ने इको फ्रेंडली श्री गणेश बनाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है. घुग्घुस बस्ती वार्ड नंबर 3 के बच्चों ने इको-फ्रेंडली गणेश बनाया और उसे अपने घर ले गए, जहां उन्होंने श्री गणेश स्थापित किया और पांच दिनों तक भगवान गणेश की पूजा की. बच्चों द्वारा दिये गये संदेशों की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है.
बच्चों ने बनाई इको फ्रेंडली मिट्टी के श्रीगणेश
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




