घुग्घुस : घुग्घुस एक औद्योगिक शहर है. बहुत से लोग यहां अपना जीवन व्यापन करने आते हैं. उनमें से कई लोग ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय से जुड़े हैं. ज्ञात हो की वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, वणी एरिया द्वारा वणी क्षेत्र से संबंधित इकाइयों में से संबंधित ट्रांसपोर्टरों को कोयला परिवहान का काम दिया जाता है.
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा संबंधित ट्रांसपोर्टरों को आवंटित कोयला परिवहन कार्य कंपनी द्वारा सुनिश्चित कुछ स्थानों पर लेजाना रहता है. जैसे कि संबंधित खदानों में से न्यू रेलवे साइडिंग, ओल्ड रेलवे साइडिंग, तडाली रेलवे साइडिंग, निजी रेलवे साइडिंग ऐसे कुछ चुनिंदा स्थानों पर परिवहान का कार्य दिया जाता है. परंतु इन ट्रांसपोर्टरों द्वारा कंपनी के आंख में धूल झोंक कर कोयला तस्करी का कार्य किया जा रहा है.
संबंधित तस्करी में वेकोली के अधिकारी, सफ़ेद पोशाक नेताघान मुख्यता कंपनी द्वारा सुनिश्चित सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों का लिप्त होने की चर्चा आम हो गई है.

पार्ट 1.




