घुग्घुस : शहर में स्थित कुछ बगीचे जानलेवा बनते जा रहे है. तिलक नगर, शिव नगर के बाद अब सुभाष नगर की सुभाषचंद्र बोस बगीचे में एक हादसा हुआ. इस हादसे में बगीचे में बनाई गई एक शेड में बैठे स्कूली छात्र चांदनी ठाकुर (उम्र 11), शेड में दब गई. सात में स्थित अन्य दो सहेलियों की चिक पुकार सुनकर नागरिक मौके पर पहुंच गए और शेड में दब बच्चिको बाहर निकाला. छात्र को राजीव रतन में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. इस मौके पर रोशन दांतलवार, सुनील पाटिल, विजय माटला, अनूप भंडारी, नुरुल सिद्दीकी, कपिल गोगला, सन्नी कुमारवार सहित अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे और संबंधित अधिकारियों का थीकी आलोचना किया. कांग्रेस के राजू रेड्डी ने को एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग किया.





