Thursday, June 25, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

स्वाबलंबी, स्वाभिमानी और हर उड़ान की तैयारी हूँ, मैं आज के युग की नारी हूँ

चंद्रपुर : सिंधवाही में तालुका महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और सशक्त महिलाओं का अभिनंदन कर मार्गदर्शन किया. आज महिलाएं देश के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी कई जगहों पर अपनी उपलब्धि साबित कर रही हैं. विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किया गया कार्य उल्लेखनीय है, तथापि उन क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या तुलनात्मक रूप से बहुत कम है. सफल और निपुण महिलाओं का उदाहरण देना ही काफी नहीं होगा, लेकिन उस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या कितनी है, हम उसे बढ़ाने के लिए क्या प्रयास करते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है. देश को इंदिरा गांधी जैसा प्रधानमंत्री मिला, लेकिन उस पद पर अब तक कोई महिला क्यों नहीं पहुंच सकी. महाराष्ट्र को अभी तक अपनी पहली महिला मुख्यमंत्री भी नहीं देकी है. यह नहीं कहा जा सकता कि पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता नाममात्र के प्रतिनिधित्व के कारण आई है, लेकिन समानता का सही अर्थ उस क्षेत्र में उन्हें मिलने वाली हिस्सेदारी से लगाया जा सकता है. इस पर न सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र बल्कि सभी क्षेत्रों को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News