नागपुर : सी20 प्रतिनिधियों के लिए गुढीपाडवा दिवस पर आयोजित पेंच टाइगर पार्क सफारी में बाघ देखे गए. बाघ, जंगली जानवर, पक्षी और सुंदर प्राकृतिक परिवेश को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे. इस पर्यटन यात्रा में जल, थल और वन से एकरूप भारतीय संस्कृति का दर्शन हुआ. उन्होंने वन एवं वन्य जीव संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी ली. उन्होंने बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए चल रहे उपायों की भी जानकारी ली. इससे पहले पेंच प्रोजेक्ट में पहुंचने पर अतिथियों ने गुढीपाडवा मनाने के लिए पेंच टाइगर प्रोजेक्ट कार्यालय परिसर में निर्मित सुंदर गुढ़ी की पूजा की.




