घुग्घुस : सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर, ठेका कर्मचारी 59 और 54 स्थायी कर्मचारी हैं. जिन्हें फरवरी माह से नगर परिषद कार्यालय से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसी के चलते (मंगलवार) दोपहर असंतुष्ट कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे और वेतन की मांग की. कार्यालय के कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी से मिलकर चर्चा करने को कहा गया. दो दिन में वेतन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी है.
नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल (मुनीम) (वित्त) विक्रम क्षीरसागर ने बताया कि कार्यालय में धन की कमी है. जिससे कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हो रही है. राशि उपलब्ध होते ही मजदूरों को मजदूरी का भुगतान कर दिया जायेगा.




