पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया गया है। अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सहित राज्य की विभिन्न सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपए होगा।
पहले उम्मीदवारों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अधिक शुल्क देना पड़ता था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कैबिनेट की इस मंजूरी के बाद राज्य के लाखों युवाओं को राहत मिलेगी और उन्हें कम खर्च में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सरकार का मानना है कि इस निर्णय से अधिक से अधिक अभ्यर्थी परीक्षाओं में शामिल हो पाएंगे और प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।





