चंद्रपुर: जिले में बीते दिनों हुई दो बड़ी आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शुक्रवार रात दो पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में एक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि रविवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजू रेड्डी के घर में रह रहे किरायेदार की गैलरी से कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया.
इस लिंक पर क्लिक कर पूरा वीडियो देखें.
https://www.facebook.com/share/v/15teJJBy8U
सोमवार को चंद्रपुर विधानसभा में इन मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने प्रश्नकाल के दौरान इन घटनाओं को उठाते हुए जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने सरकार से पूछा कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है? साथ ही, कांग्रेस नेता के घर से मिले कारतूसों को लेकर भी प्रशासन से जवाब मांगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
इन घटनाओं के बाद चंद्रपुर में डर और तनाव का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं. अब यह देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है.




