Saturday, May 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में मिला कारतूस, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

चंद्रपुर : 9 मार्च 2025 को चंद्रपुर जिले के घुग्घुस शहर में एक कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. घटना घुग्घुस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेता राजू रेड्डी के मकान की है, जहां पहली मंजिल पर किरायेदार अनुपसिंग चंदेल रहते हैं. उनके पोर्च में एक खाली कारतूस केस मिलने से सनसनी फैल गई. 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, फॉरेंसिक टीम, बीडीडीएस टीम, स्थानीय अपराध शाखा, श्वान दल और शस्त्रागार टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्राथमिक जांच में गोलीबारी के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

कारतूस गर्म था, बारूद की गंध भी आई?

सूत्रों के अनुसार, जब किरायेदार ने कारतूस को छुआ, तब वह गर्म था और उसमें से बारूद की तेज गंध आ रही थी. इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं:

1. अगर गोलीबारी नहीं हुई, तो कारतूस वहां कैसे आया?

2. कारतूस गर्म क्यों था?

3. क्या किरायेदार झूठ बोल रहे हैं या कुछ छुपा रहे हैं?

विपक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विधान परिषद में कांग्रेस के विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राजू रेड्डी के घर पर गोली चली थी, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

 

पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर गोलीबारी के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं और जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और डर का माहौल न बनाएं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और बैलेस्टिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट काइंतजार कर रही है. 

 

 

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News