Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

हरियाणा में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की जघन्य हत्या, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष ने की न्याय की मांग

भुवनेश्वर : ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिलने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, “हिमानी नरवाल क्षेत्र में बहुत सक्रियता से काम कर रही थीं और एक होनहार महिला थीं. उनके साथ जो हुआ, वह बेहद जघन्य अपराध है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और हरियाणा सरकार से जवाबदेही की मांग करते हैं.”

भक्त चरण दास ने इस हत्याकांड की गहन जांच की मांग करते हुए कहा, “हम इस मामले में न्याय की मांग करते हैं और कारण जानना चाहते हैं. सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.”

गौरतलब है कि हिमानी नरवाल का शव रोहतक में एक सूटकेस में बरामद हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना है. कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर रोष जताते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News