Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मुरादाबाद में हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादी की गिरफ्तारी

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) को बड़ी कामयाबी मिली है. एसपी सिटी रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि एटीएस की सहारनपुर यूनिट और मुरादाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादी उल्फत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि उल्फत हुसैन को साल 2002 में उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था.

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा, “हम इस पर लगातार नजर बनाए हुए थे और आखिरकार इसे गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.”

पुलिस इस गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है और जांच एजेंसियां अब उल्फत हुसैन से पूछताछ कर रही हैं, जिससे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News