Thursday, July 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

गहलोत का बीजेपी पर हमला: कहा, “सरकार के चुनावी मुद्दे हुए फ्लॉप”

जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए जो मुद्दे उठाए गए थे, वे अब पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा, “बजट को देख लीजिए, इससे साफ हो गया है कि जनता के साथ केवल वादे किए गए थे, लेकिन अब वे पूरे नहीं हो रहे हैं.”

गहलोत ने पेपर लीक मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा, “पेपर लीक की घटनाएं हर राज्य में हो रही हैं, लेकिन हमारी सरकार के समय राजस्थान को टारगेट बनाकर बदनाम किया गया.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब जनता को सच का एहसास हो रहा है और वे पश्चाताप कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता को समझ आ गया है कि चुनाव के दौरान किए गए वादे महज चुनावी हथकंडे थे.

गहलोत के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News