Thursday, May 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

बदायूँ: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने 2027 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

बदायूँ : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद धर्मेंद्र यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केंद्र का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश का चुनाव है, और इसका नेतृत्व सिर्फ और सिर्फ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना चाहिए.

धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भरोसा जताते हुए कहा, “कांग्रेस के लोग हमारे सहयोगी हैं. मुझे उम्मीद है कि जैसे शानदार गठबंधन हमारा लोकसभा चुनाव में चला, वैसे ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी चलेगा.”

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रही है और 2027 में जनता का समर्थन सपा गठबंधन को मिलेगा. धर्मेंद्र यादव के इस बयान से यह साफ है कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News