Thursday, May 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाकुंभ यात्रा पर दी प्रतिक्रिया, VIP लोगों को भीड़ से बचने की सलाह

रायपुर: छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के महाकुंभ मेले 2025 में जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “महाकुंभ में कौन जाएगा और कौन नहीं जाएगा, यह मां गंगा पर निर्भर करता है. मेरी आस्था पूरी है, और मेरे जीवन की पहली यात्रा प्रयागराज की ही थी”

हालांकि, बघेल ने यह भी कहा कि जब किसी धार्मिक पर्व में अत्यधिक भीड़ होती है, तो VIP लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए उनका मानना है कि इस तरह की भीड़भाड़ के समय आम श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए नेताओं और वीआईपी लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News